• निगम बने सांसद प्रतिनिधि कार्य कर्ताओ के किया स्वागत

सारनी। क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने भाजपा के सभी संगठनात्मक मंडल अध्यक्षों को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। भाजपा मंडल कार्यालय सारनी में मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम का सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रंजीत सिंह ने कहॉ की संगठनात्मक संरचना के सभी मंडल अध्यक्षों को सांसद जी द्वारा क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यालयों में प्रशासनिक कार्य की देखरेख और निगरानी के लिए सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया। जिससे क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली समस्या का समाधान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सक्रियता से कर सकेंगे इस अवसर पर संजय अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पाट्री द्वारा नागेंद्र निगम जी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है जिससे कि सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है नागेंद्र निगम ने कहाँ की पार्टी द्वारा जो दाईत्व दिया गया है उससे सभी कार्य कर्ताओ के सहयोग से कार्य करूगा जनहित के विषय को प्रभावी रूप से निष्पादित करूगा
सारनी मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने क्षेत्र के यशस्वी सांसद दुर्गादास उइके, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष आदित्य बाब्ला शुक्ला एवं क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी का आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, नपा उपाध्यक्ष भिम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, किशोर मोहबे,मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, बन्टी अग्रवाल, शिबू सिंह, रविन्द्र देशमुख, कष्णा साहू,जगदीश पवार, विनय मदने,योगेश बर्डे, गोलु राजपुत, अजय साकरे, रूपलाल बेलवंशी, अरूण माकोडे,राकेश सोनी मुकेश जैसवाल राहुल कापसे विन्नी राय राहुल वर्मा उपस्थती थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *