सारनी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्ष  शेख सिकंदर मंसूरी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में सारनी पाथाखेड़ा बगडोना में कब्रिस्तान बनाने एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम को ज्ञापन सौंपा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के मंडल अध्यक्ष शेख सिकंदर मंसूरी ने बताया कि सारनी नगर पालिका क्षेत्र  30 से 35 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है पाथाखेड़ा के कब्रिस्तान मैं अनेक प्रकार की समस्याऐं लंबे समय से है चूंकि बगडोना कालीमाई शोभापुर पाथाखेड़ा  के समस्त मुस्लिम समुदाय के लोग इसी कब्रिस्तान का उपयोग करते हैं मुख्य नगर पालिका अधिकारी से ज्ञापन देकर आग्रह किया गया कि पाथाखेड़ा के कब्रिस्तान में जो भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है उसे जल्द से जल्द दूर किया जाये नगर पालिका क्षेत्र की 9 अंजुमन कमेटी पिछले 30 वर्षों से ज्ञापन पर ज्ञापन देकर कब्रिस्तान में मूलभूत सुविधाओं के लिए दे चूकि है लेकिन आज तक हमारे द्वारा दिया गया ज्ञापन पर किसी भी प्रकार का ध्यान नहीं दिया गया है किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल सारणी एवं समस्त मुस्लिम समुदाय मुख्य नगरपालिका अधिकारी से आशा  करता है कि आप हमारी समस्त समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द कब्रिस्तान में काम कराने की कृपा करेंगे ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेख सिकंदर मंसूरी भाजपा मंडल मंत्री रुपलाल बेलवंशी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तस्लीम मंसूरी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनवर हुसैन मंडल महामंत्री बॉबी हैदर मंडल उपाध्यक्ष नदीम हैदर मंडल उपाध्यक्ष जफर खान भाजयुमो उपाध्यक्ष  भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राहुल कापसे विनी राय आईटी सेल बैतूल जिला सहसंयोजक प्रवीण सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *