बैतूल। जिले के भाजपा नेताओ ने भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान द्वारा सिटीजन केयर योजना की शुरूआत करने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आमजन विषेषकर किसानो, छात्रो,युवाओ को लाभ मिलेगा। सांसद दुर्गादास उइके ,प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा है कि सीएम सिटीजन केयर योजना के तहत किसानो की सुविधा के लिए किसान एप लाॅच किया गया है। जिससे अब किसानो के काम आॅन लाईन ही हो जाएगें। किसानो को इस माध्यम से नामांतरण,डायवर्सन के लिए किसी के चक्कर नही काटने पडेंगें। किसानो को सब घर बैठे ही मोबाईल पर प्राप्त हो जाएगा। इसी तरह 181 पर काॅल कर लोग अपना आधार नंबर बताकर जाति और आय प्रमाण पत्र एक दिन में ही घर बैठे वाॅटसएप पर ले सकेगें। भाजपा नेताओ ने कहा कि इसका सर्वाधिक लाभ युवा और छात्रो सहित आमजन ले सकेगें। पार्टी नेताओ ने कहा कि प्रदेष की भाजपा सरकार राज्य में सुषासन लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के सपने को साकार कर रही है।