सारनी। भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध अखिल भारतीय कृषि एवं ग्रामीण मजदूर महासंघ के जिला प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने बताया सभी सहकारी समितियों में धान खरीदी तीव्र गति से चल रही है । लगभग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शासन के नियमो के अनुरूप धान खरीदी की जाती है चोपना सहकारी समिति में भी लगभग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खरीदी कि जाती है उसके बाद किसानों को नियमों का हवाला देकर कांटा बन्द कर दिया जाता है रात में कमीशन लेकर पेशेवर व्यक्तियों की धान नपाई की जाती है । यहां पर शासन के कोई नियम कानून नहीं लागू होता सुबह 12 बजे के पहले कोई कर्मचारी खरीदी केंद्र पर नहीं पहुंचता फिर किसानों के धान नपाई के समय सारे नियम कानून समिति के कर्मचारियों द्वारा सत्यवादी बन कर वाचन किया जाता है। संगठन के द्वारा ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ शीघ्र ही नामजद शिकायत कलेक्टर महोदय से कर उनकी बर्खास्तगी की मांग की जाएगी किसानों का सोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा आवश्यकता पड़ने पर सहकारी समिति चोपना का किसानों के द्वारा घेराव भी किया जाएगा।