सारनी। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन आकास का सदस्यता अभियान एवं सामाजिक बैठक का आयोजन 20 दिसंबर रविवार को 11 से 3 तक जनपद पंचायत प्रांगण भवन भीमपुर में होगा। आकास के जिला मीडिया प्रभारी सुनील सरियाम से जानकारी के अनुसार इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन की सदस्यता अधिक से अधिक हो, कर्मचारी अधिकारियों के कार्य स्थल पर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कैसे हो इन सब विषय को लेकर बैठक कि जानी है। जिसमे में मुख्य रूप से संगठन के जिला उपाध्यक्ष जंगू सिंह धुर्वे, जिला महासचिव मुन्नालाल चिल्हाटे, ब्लॉक अध्यक्ष मिलाप सिंह भलावी, जिला सदस्यता प्रभारी संजय धुर्वे उपस्थित रहेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *