सारनी। अतिथि शिक्षक की वर्तमान सत्र मे शासकीय विद्यालयों में भर्ती की जा रही है। भर्ती में कई प्रकार की विसंगति हो रही है साथ ही नियमितीकरण को लेकर अतिथि शिक्षक संघ  22 दिसंबर को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा। अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केसी पवार, घोड़ाडोंगरी के सचिव स्वयप्रकाश सूर्यवंशी ने बताया कि अभी वर्तमान सत्र में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में कई प्रकार की विसंगति आ रही है। जैसे सभी पद पोर्टल पर  प्रदर्शित ना होना, प्राथमिक स्कूल व माध्यमिक स्कूल में भर्ती ना होना, ट्रायबल विभाग मे भर्ती ना करना जिससे सैकड़ो अतिथि शिक्षक विद्यालयों में नियुक्ति से वंचित हो गये है। अतिथि शिक्षक संघ बैतूल अतिथि शिक्षकों की भर्ती में हो रही विस्थापितों और नियमितीकरण को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। जिले लेकर संघ ने समस्त अतिथि शिक्षकों से अपील की है कि 22 दिसंबर को कर्मचारी भवन बैतूल मे 12 बजे अति आवश्यक बैठक में अवश्य पहुंचे। जिससे तात्कालिक मांगो के साथ हमारी मुख्य मांग – अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा जा सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *