सारनी। पाथाखेड़ा में गुरुवार 17 दिसंबर को सुबह प्रथम पाली में लाल झंडा कोल माईंस मजदूर यूनियन सीटू पाथाखेड़ा क्षेत्र ने एरिया की तवा 2 माइन में गेट मिटिंग लेकर मजदूरों को २६ नवंबर से लगातार दिल्ली में कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने आंदोलन कर रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया। पाथाखेड़ा के एरिया महामंत्री अशोक बुंदेला ने बताया कि केन्द्रीय नेतृत्व सीटू और एआईसीडब्लूएफ द्वारा किये गये आह्वान पर पूरे पाथाखेड़ा की सभी माइन पर गेट मिटिंग लेकर सरकार द्वारा लागू किये तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, कामर्शियल माइनिंग, श्रम कानूनों में किये गये संशोधन, डीए फ्रीज करने आदि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार के फैसले पर विरोध जताया और तीनों कृषि कानूनों को शीघ्र वापस लेने तथा श्रम कानूनों सहित मजदूरों किसानों और आम जनता विरोधी नीतियां को वापस लेने मांग की। गेट मिटिंग को संबोधित करने में सीटू युनियन के एरिया के महासचिव अशोक बुंदेला और एरिया पदाधिकारी कुतुबुद्दीन, जे विवेकानद, नरेन्द्र पुनसे, हेमराज बिंझाड़े, जितेन्द्र निरापुरे, शेख सफी,जगदीश डिगरेश, अचिंत डे, पवन जगदेव सहित कई सदस्य और कामगार उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *