सारनी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी व प्रभारी मध्यप्रदेश माननीय गोपाल राय जी के आह्वान पर देशभर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता ने एक दिवसीय उपवास में सम्मिलित होकर किसानों के आंदोलन में अपना समर्थन दिया। जिसमें बैतूल जिले के आप पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने घरों में रहकर एक दिवसीय उपवास रखकर किसान आंदोलन में अपना समर्थन दिया। एक दिवसीय उपवास में खंडवा में अपने परिजनों के निवास स्थान पर रहकर बैतूल ग्रामीण जिला अध्यक्ष अजय सोनी ने उपवास रखा वही जिला उपाध्यक्ष कुंवरलाल चौकीकर, जिला उपाध्यक्ष फूलचंद वर्मा, जिला मीडिया प्रमुख आशीष खातरकर, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश चौरे सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया।