पत्रकार वार्ता में दी केन्द्रीय कृषि कानूनो की जानकारी
बैतूल।
 केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानो के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उददेष्य से ऐतिहासिक कृषि कानून लाया है। परंतू दुर्भाग्य है कि कांग्रेस ,वामपंथी सहित कुछ दल किसानो को भ्रमित कर आंदोलन के लिए उकसा रहे है। उक्त बाते भाजपा प्रदेष कोषाध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस अवसर पर विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,मीडिया शैलेन्द्र आर्य मौजूद रहे। पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषक उपज और वाणिज्य विधेयक 2020 कृषक कीमत आष्वासन और कृषि सेवा पर करार 2020 और आवष्यक वस्तू संषोधन विधेयक 2020 पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि ये तीनो कानून किसानो के हित मे है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ,वामपंथियो सहित विपक्ष भी यह बात जानता है कि जब दो तीन साल में इन कानूनो से किसान का जीवन स्तर सुधरेगा तो उनकी जमीन खिसक जाएगी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि इसीलिए घबराया हुआ विपक्ष झूठ और भ्रम फैला कर किसानो को आंदोलन के लिए उकसा रहा है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि एमएसपी समाप्त हो रही है। उन्होने बताया कि केन्द्र सरकार ने आष्वासन दिया है कि एमएसपी समाप्त नही होगी। सरकार की खरीदी के अलावा भी किसानो के पास अन्य विकल्प खुलेगें। इस दौरान श्री खंडेलवाल ने कांट्रेक्ट फार्मिग का लाभ बताते हुए कहा कि इससे किसानो को अच्छी तकनीक ,अच्छे गुणवत्ता वाले बीज प्राप्त हो सकेगें और उसका उत्पादन बढेगा। श्री खंडेलवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ कि कृषि मंडियां समाप्त हो जाएगी को भी सिरे से खारिज कर दिया। श्री खंडेलवाल ने कहा कि नये कानूनो के तहत केन्द्र सरकार देष में दस हजार एपीओ (कृषि उत्पाद संगठन) तैयार करेगी जो किसानो के लिए बडी ताकत बनेगा। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनो को किसानो के लिए ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि यदि किसानो के लिए कांग्रेस सरकारो की पूरानी नीति सही थी तो 70 सालो में किसानो की स्थिती क्यो नही सुधारी। श्री खंडेलवाल ने कहा कि नये कृषि कानून किसानो को अपनी उपज देष मे  कही थी जाकर जहां उसे अच्छे दाम मिलेगें बेचने का अधिकार देता है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *