• प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने वीसी में दिए दिशा-निर्देश

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संसद में पारित ऐतिहासिक कृषि कानूनों को लेकर भाजपा व्यापक जन जागरण अभियान चलाएगी। इसके तहत 15-16 दिसंबर को संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन होगें। जिसमें मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी किसानों को कृषि कानूनों के लाभ एवं विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर प्रकाश डालेगें। जन जागरण अभियान को लेकर प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अध्यक्षों, सांसदो सहित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश एवं जानकारी दी। वीसी में बैतूल जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, सांसद दुर्गादास उइके शामिल हुए।
श्री शुक्ला ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानो के हित में कृषि कानूनों को सांसद से पारित कराया है परंतु कांग्रेस और वामपंथी दल इन कानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैला रहे है। केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा ने इस सबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया है। जिसके तहत 15-16 दिसंबर को पूरे प्रदेश में संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है।
श्री शुक्ला ने बताया कि नर्मदापुरम (होशंगाबाद) एवं भोपाल संभाग का संयुक्त संभागीय सम्मेलन 15 दिसंबर मंगलवार को भोपाल में होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता शामिल होगें। सम्मेलन की जिम्मेदारी कृृषि मंत्री कमल पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी को दी गई। श्री शुक्ला ने बताया कि संभागीय किसान सम्मेलन के अलावा जन जागरण अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता किसानों को कृषि कानून से होने वाले लाभ की जानकारी सहकारी संस्थाओं, कृषि उपज मंडियों में जनसंपर्क कर भी देगें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *