सारनी। नगर के समग्र विकास हेतु अंतर विभागीय कार्यशाला विधायक आमला डॉ. योगेश पण्डाग्रे की पहल पर सारनी नगर के समग्र विकास हेतु 12 दिसंबर को प्रात: 11 बजे से अंतर्विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला डब्ल्यूसीएल पाथाखेड़ा के ऑफिसर्स क्लब (सीजीएम कार्यालय के पास) में आयोजित होगी। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी, मप्र पॉवर जनरेटिंग कंपनी सारनी के मुख्य अभियंता, वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के मुख्य महाप्रबंधक एवं अन्य प्रमुख व्यक्ति ,अधिकारी उपस्थित रहेंगे।