शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई द्वारा एड्स दिवस पर गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमडी वाघमारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी युवाओं, किशोर किशोरियों को एचआईवी एड्स के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है एवं उन्होंने इसके बचाव के लिए बुनियादी जानकारी दी डॉ शीतल चौधरी ने एड्स विषाणु के बारे में विस्तृत पूर्वक समझाते हुए एचआईवी पॉजिटिव और एड्स पीड़ित में अंतर को समझाते हुए कहां की एड्स ग्रस्त व्यक्ति का खून चढ़ाने, एक सीरिज से विभिन्न व्यक्तियों को टीका लगाने, असुरक्षित सेक्स एड्स के मुख्य कारण है ! डॉक्टर नितेश पाल ने एड्स के कारणों एवं लक्षणों के बारे में समझाया राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय बाणकर ने बताया कि 1 दिसंबर 2014 को विश्व एड्स दिवस के मौके पर एचआईवी एड्स जागरूकता संबंधित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर1097 शुरू किया गया जिसका उद्देश्य आम लोगों में एड्स संबंधित गलत धारणाओं को रोक कर व्यक्ति को जागरूक करना है! उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना शाहपुर के स्वयंसेवक इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करेंगे! प्रोफेसर चंद्र किशोर बाघमारे ने बताया कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है एचआईवी संक्रमण शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम कर देती है जिससे हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है ! एचआईवी के लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर इसका इलाज कराना चाहिए! राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक रोहित जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा प्रभारी प्रोफेसर ज्योति वर्मा ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर देवेंद्र कुमार रोडगे, प्रोफेसर नीतू जयसवाल, डॉ पवन सिज़ोरिया, प्रोफेसर अजाब राव इवने, प्रोफेसर राजेंद्र ठाकुर, प्रोफेसर मीनाक्षी ठाकुर, प्रोफेसर सचिन नागले, श्री राकेश हनोते, प्रोफेसर पूनम देशमुख एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समस्त स्वयंसेवक गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थित थे