सारनी। नगर देवता बाबा मठारदेव  शिखर मन्दिर पहुंच पहाड़ी  मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाइटों के सुधार का कार्य नगर पालिका परिषद सारनी के बिजली विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया है विगत दो-तीन दिनों से नपा के बिजली विभाग के कर्मचारी पहाड़ी पर लगे खंभों में बंद पड़ी लाइटों को बदलकर नई लाइट लगा रहे हैं गौरतलब हो कि सारनी नगर में सतपुड़ा पर्वत श्रंखला के शिखर पर 3000 फीट ऊंचाई पर बाबा मठारदेव का मंदिर स्थापित है जहां रोजाना अनेक श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचते हैं पहाड़ी पर चढ़कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं मंदिर पहुंच मार्ग पर रात्रि के समय प्रकाश की व्यवस्था की गई है लेकिन कई महीनों से बंद पड़ी थी भक्तों के द्वारा नगर पालिका में इसकी शिकायत करने के पश्चात नपा का बिजली विभाग जागा और इन बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सुधार का कार्य प्रारंभ किया गया है महीनों से लाइट बंद थी जिससे भक्तों को रात के समय पहाड़ी के रास्ते शिखर मंदिर पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद नगरपालिका ने सुधार कार्य शुरू कर दिया एक-दो दिनों में बाकी सभी बंद पड़ी लाईट भी सुधार कार्य कर चालू कर दी जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *