- स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सीएमओ रोज दो घंटे कर रहे मैदानी सर्वे, बगडोना के डिवाइडरों का रंगरोगन होगा, नए पौधे लगाने के निर्देष
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र सारणी के रहवासी एवं व्यापारी इलाके की साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब मैदानी स्तर पर सर्वे कर रहे हैं। पिछले पांच दिनों से रोजाना सुबह 7 से 8 बजे तक वार्डों में जाकर स्वच्छता गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देष पर मिषन नंबर वन मध्यप्रदेश के तहत यह गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सीके मेश्राम ने षनिवार को संजय निकुंज नर्सरी स्थित नपा के ट्रेचिंग मैदान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गीले कचरे से 100 फीसदी जैविक खाद बनाने और सूखे कचरे को भी पूरी तरह से निबटान करने के निर्देष दिए। जमीनी स्तर पर पांच दिनों से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के मौजूद रहने से मैदानी अमला मुस्तैदी से सफाई कार्य में जुटा हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की गतिविधियों के संचालन की जानकारी लेने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यक्रमानुसार सीएमओ श्री सीके मेश्राम 24 नवंबर से सतत मैदानी स्तर पर पहुंचकर स्वच्छता गतिविधियों के संचालन की जानकारी ले रहे हैं। इसके तहत पहल दिन गंदी बस्ती क्षेत्रों में स्वच्छता की स्थिति का जायजा लेने के लिए अमले ने घर-घर संग्रहण की व्यवस्था, कचरा पृथकीकरण, स्थानीय रहवासियों से चर्चा की। दूसरे दिन यानी 25 नवंबर को ठोस अपशिष्ट के पृथकीकरण की जानकारी ली। इसके तहत वार्ड 10 में पहुंचकर कचरा एकत्र करने की प्रक्रयिा को देखा। तीसरे दिन 26 नवंबर को व्यवसायिक क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट अलग करने की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं 27 नवंबर को प्रमुख चैराहों, फुटपाथों के सौंदर्यीकरण की जानकारी ली। आदर्ष सड़क, प्रमुख चैराहों की धुलाई, रंगरोगन के निर्देष दिए। वहीं डिवाइडरों में पौधारोपण करने को भी कहा। शनिवार 28 नवंबर को सीएमओ श्री सीके मेश्राम ने वार्ड 22 स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में ठोस अपषिष्ठ के प्रसंस्करण की जानकारी ली। यहां उन्होंने गीले कचरे का 100 फीसदी उपयोग कर खाद बनाने, सूखे कचरे को रिसाइकिलिंग के लिए भेजने के निर्देष दिए। इसके अलावा ट्रेचिंग ग्राउंड पर चल रहे सौंदर्यीकरण, निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक श्री केके भावसार मौजूद रहे।
अभियान के दौरान रोज एक घंटे मैदानी समीक्षा
रोजाना सुबह 7 बजे से सीएमओ श्री सीके मेश्राम नगरीय क्षेत्र में निरीक्षण पर निकल रहे हैं। इसी दौरान वे अभियान के 8 बजे तक के समय के बाद एक घंटे तक मैदानी स्तर के कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं। उन्होंने सफाई, निर्माण शाखा के कार्यों की जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल की। नगरीय प्रशासन विभाग के आदेष पर यह कार्यक्रम आगामी 2 दिसंबर तक चलेगा।