शाहपुर। ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम बांकाखोदरी के ग्रामीण पिछले लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से काफी परेशान हैं। इसकी वजह से गेहु एवं चना कि फसल मे सिंचाई नही कर पा रहे है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभाग के अधिकारी से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का हल नहीं हुआ जिससे ग्रामीणो ने बिजली आफिस जाकर ज्ञापन दिया । बार-बार शिकायत करने के बावजूद लो वोल्टेज की समस्या का निराकरण नहीं होने के चलते गुरुवार क्षेत्र के कृषकों ने विद्युत विभाग के वी के सोनी उपमहाप्रबंधक को एक शिकायत आवेदन सौंपकर समस्या का निराकरण करने की मांग की है। वही ग्रामिणो मे किसान सतीश वर्मा ,अनिल राठौर ,कोदूलाल वर्मा, कमल किशोर चोरे, द्वारका वर्मा, मनोज वर्मा, मनीष वर्मा ,पवन वर्मा नितिन वर्मा ,एवं समस्त किसान उपस्थित थे।