सारनी। भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मदास जी शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर साबले जी के द्वारा नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ की बैठक ली गई नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने बताया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर साबले जी द्वारा नगर पालिका मजदूर संघ के गठन से लेकर आज दिनांक तक के संगठनात्मक कार्यों की जानकारी ली गई एवं आगे संगठन को कैसे मजबूत किया जाये इस विषय पर विस्तृत रूप से पदाधिकारियो का मार्गदर्शन किया गया जिले के सभी निकायों में शीघ्र ही नवीन कार्यकारी का गठन करने को लेकर भी चर्चा हुई प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुकर साबले जी ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ प्रदेश नेतृत्व हमेशा नगर पालिका मजदूर संघ के साथ है आप की हर समस्या का समाधान शासन के नियमों के अनुरूप होगा और आप भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र हित उधोग हित एवं श्रमिक हित मे कार्य करते रहे इस अवसर भा म संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर जिला मंत्री सुदाम सिंह पी ई या के प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरयाम बिजली उत्पादन  संघ से कमल जैन नगर पालिका संघ से जिला अध्यक्ष कमल किशोर भावसार निराकार सागर संदीप खादिकर दीपक मोहबे मुकेश नागले  कामदेव सोनी  रंजीत डोंगरे ललित सतपाल रामकरन सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *