सारनी। असामाजिक तत्वों के द्वारा शहर की शांति भंग कर पत्रकार दीपेश दुबे पर हमला कर घायल किया गया इस विषय को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी ने जिला मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने आज दिनांक 23 नवंबर को थाना प्रभारी सारणी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारणी से मुलाकात की और पत्रकार के ऊपर हुए हमले की घोर निंदा की तथा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान से निवेदन किया कि जो भी अपराधी इस प्रकार शहर में अमन शांति की व्यवस्था को भंग करते हैं ऐसे लोगों पर तत्काल कार्यवाही की जाए और उन्हें सख्त से सख्त सजा दिया जाए ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग अभय राम चौधरी ने कहां की घटना के तुरंत बाद ही अपराधियों की धर पकड़ के लिए दल बनाकर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह के मामले को लेकर आमला सारणी क्षेत्र के नेताओ ने लोकप्रिय विधायक योगेश पंडाग्रे से भी चर्चा की गई विधायक माननीय श्री योगेश पंडाग्रे जी ने भी अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान से भी औपचारिक चर्चा की तथा जिले के पुलिस अधीक्षक से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में निवासरत सभी अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर पुलिस निगरानी बनाए रखें और ऐसी घटना घटने से पहले ही रोका जा सके,आदतन अपराधियों पर पुलिस अपने शिकंजा कसे।