• सांसद दुर्गादास उईके एवं विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भोजपुरी समाज के लोगों को छठ की दी शुभकामनाएं

सारनी। आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा शुभारंभ सूर्य भगवान के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बैतूल सांसद डीडी उईके, विधायक डां योगेश पंडाग्रे एसडीएम अनिल सोनी,घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, वेकोलि मुख्य महाप्रबंधक पीके चौधरी,कांग्रेस जिला सुनील शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम,नपाध्यक्ष आशा भारती, नपा उपाध्यक्ष भीमबहादुर थापा,एसडीओपी अभय कुमार चौधरी,सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान,विजेन्द्र सिंह,भरत सिंह,कामेश्वर राय,श्रीकांत चौघरी,सुधा चन्द्रा,भगवान जावरे,रमेश हरोड़े,राजू बतरा जी मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। जिसमें गायत्री मेहरा सिंगर भोपाल, सविता मिश्रा सिंगर जबलपुर असित विश्वास,सुनील सिहं द्वारा जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में झांकियां जबलपुर के कलाकार मनीष कोरी द्वारा अभिनय किया। इसे देखकर लोगों को काफी मनमोहित हुआ एवं लोगों ने अभिनय की जा रही झांकी की प्रशंसा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पांडे ने कहा कि सभी भोजपुरी समाज के लोगों को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं हैं मैं छठी माई से यही प्रार्थना करता हूं कि इस कोरोना रूपी महामारी का जल्दी अंत हो। बैतूल हरदा के सांसद दुर्गादास ने कहा करुणा महामारी में इतना भव्य आयोजन करना बेहद आश्चर्यजनक है। और मैं भोजपुरी समाज के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं कि इतना सफल आयोजन आयोजित किया है। वही  भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,अरूण सिंह,जीपी सिंह,अवधेश सिंह,कमलेश सिंहं,लक्ष्मण साहू, नन्हें सिहं ने बताया कि आस्था के इस महापर्व को बिहार तथा यूपी के लोगो के द्वारा काफी हर्षोल्लास के मनाया गया है। सारनी क्षेत्र में लगभग सैकड़ों परिवारों के माध्यम से छठ त्यौहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि यह पर्व बहुत कठिन होता है जिसमें निर्जल रहकर व्रती उपवास रखते हैं, 4 दिन के इस पर्व को काफी कड़े नियमो से करना पड़ता है। शनिवार कि शाम को आस्था के महापर्व छठ पर्व के अवसर पर सारनी क्षेत्र के सतपुड़ा डैम,पाथाखेड़ा के शिव मंदिर,नांदिया घाट, तेलिया डैम सहित कई स्थानों पर छठ पर्व मनाया गया। जिसमें छठ पर्व पर उपवास रहने वाले व्रति ने पानी में खड़े रहकर एवं सूर्य भगवान की आराधना की और छठ पर्व का उपवास रहने वाले व्रतियों ने भगवान सूर्य की आराधना में पानी में खड़े होकर कड़ी तपस्या की जिसके बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वही आज 21 नवम्बर को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। जिसमें आस्था के महापर्व छठ पर्व के उपवास करने वाले व्रती 36 घंटे का कड़ा उपवास उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खत्म होता है। जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी,नपा प्रशासन,मृत्स्य विभाग का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,अवधेश सिंह, महेन्द्र भारती, कमलेश सिंह,लक्ष्मण साहू, सुभाष सिंह, प्रमोद सिंह,अरुण सिह,नन्हें सिंह, भूषण कांति, सुनील सिंह,मनोज ठाकुर, संजय गुप्ता, छविनाथ भारद्वाज, शिबू सिंह आदि मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *