बैतूल। भारतीय जनता पार्टी बैतूल गंज मंडल द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती गुरूवार को जिला कार्यालय विजय भवन में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणासी में हुआ था। उनकी माता का नाम भागीरथी और पिता का नाम मोरोपंत तांबे था। श्री मिश्रा ने बताया कि लक्ष्मीबाई का विवाह राजा गंगाधर राव के साथ हुआ था। श्री मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति में मात्र 29 साल की आयु में अंग्रेजो से युद्व करते हुए 18 जुन 1858 को वीरगति प्राप्त की। श्री मिश्रा ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई सिर्फ एक नाम ही नही बल्कि शौर्य की पूरी कहानी है। आजादी की लडाई में लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजो को जिस प्रकार मुंहतोड जवाब दिया वह उनकी राष्ट्रभक्ति की मिसाल थी। इस अवसर पर पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र आर्य, किसान मोर्चा के जिला मंत्री महेष्वर सिंह चंदेल, पूर्व पार्षद पवन यादव,डा.महेन्द्रसिंह चैहान, विक्रम शर्मा, प्रवीण वराठे, कुणाल शर्मा ,बबलू सोलंकी सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *