शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के वन ग्राम बरेठा  स्थित खेत में लगे गन्ने की खेत में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान करीब चार एकड़ में लगी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। खेत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर डायल 100 भी पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बताया जाता है कि बरेठा गांव निवासी बजरंग मंदिर पुजारी ब्रम्हानंद पिता व गजानंद के खेत में स्थित खेत में गन्ने की खेती किया गया था। इसी बीच बुधवार को करीब दोपहर एक बजे  शार्ट सर्किट से अचानक गन्ने की खेत में आग लग गई इस दौरान करीब चार एकड़ में लगी गन्ने की फसल धू-धू कर जलने लगी। वही गन्ने की खेत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। वही शार्ट सर्किट से आग लगने की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती भी मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणो मे हरिकेश ढाकरे, कपिल प्रधान,राधेश्याम यादव, भगत आदि ने आग बुझाने में सहयोग किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *