शाहपुर। शाहपुर नगर  मे बिजली के पोल पर लगी  स्टेट लाईट पिछले डेढ़ महीने से बंद पड़ी है। इसके चलते वहां की सड़कों पर रात के वक्त अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरा  होने से लोगों को तमाम प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा इसकी  कई बार शिकायत  करने पर  बिजली विभाग अपना पल्ला झाड़ते हुए  टाला मटोली कर रहा हैं बिजली विभाग के द्वारा लाखो रुपए की लागत से लगे बिजली के पोल  व घटिया केवल ट्रांसफार्मर में कभी भी शार्ट सर्किट से चार से पांच बार स्टेट लाइट फाल्ट हो चुकी है वही कम वोल्टेज की भी कई जगह समस्या उत्पन्न हो रही है  वोल्टेज की समस्या  के कारण घरेलू उपकरण भी खराब हो जाते हैं जिससे आम जन को  काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है  कई जगह के केवल ब ट्रांसफार्मर का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *