- त्यौहारी सीजन में दुकानदारों पर सख्ती, दुकानों के बाहर रखना होगा डस्टबिन
सारनी। नगर पालिका के अमले ने बाज़ारों में सफाई रखने की मुहिम छेड़ रखी है। नगर पालिका के स्वास्थ्य व राजस्व अमले ने शहर के बाजारों में करवाई की कचरा फैलने वालों के चालान बने जबकि अमानक पालीथिन की जब्ती की गई।नगर पालिका द्वारा अचानक बाजारों रहवासी क्षेत्रो का अवचक निरीक्षण शॉपिग सेंटर सारनी, सब्जी मार्केट, फल मार्केट का निरीक्षण कर दुकानो में डस्ट बिन नही पाए जाने व दुकानों के सामने कचरा पड़े पाए जाने पर चालान बनाये गए। प्रभारी सीएमओ एवं स्वास्थ्य निरीक्षक केके भावसार ने बताया की कई दुकानों में अमानक स्तर की पालीथीन भी मिली है अमानक पालीथिन पाए जाने पर 23 दुकानदारों पर चलानी कार्यवाही की गई। अर्थ दंड लगाकर जुर्माना वसूला गया। कालोनियों में भी जांच दल द्वारा निरीक्षण किया गया। नागरिकों के घरों के पास भी कचरा बिखरा पाए जाने पर जुर्माना किया गया। जिसके कारण हड़कप मचा है। समझाइश भी दी गई कि कचरा आदि खुले में नही फेके। नगर पालिका द्वारा त्योहारों को देखते हुए भी विशेष साफ सफाई मुहिम भी चला रखी है। इस दौरान 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक जुर्माना लगाया गया। इस अभियान में राजस्व विभाग का अमला भी जुटा हुआ है। प्रभारी सीएमओ एवं स्वास्थ्य निरीक्षक भावसार ने कहा कि अमानक पालीथीन व गंदगी फैलाने वालों पर सतत कार्यवाही होगी। उन्होंने लोगों व दुकानदारों से घरों व दुकानों में डस्टबिन रखने। बाहर व सार्वजनिक स्थानों पर कचरा ना करने की अपील भी की है। प्रभारी सीएमओ एवं स्वास्थ्य निरीक्षक भावसार ने कहा कि अभियान सतत जारी रहेगा। वही नगर पालिका का अमला बाजारों में लगातार घूम रहा है। यदि दुकानदार कचरा फैलाते मिला तो उस पर सीधी कार्यवाही की जाएगी। इससे अब लोग डर भी रहे हैं।