बैतूल। संस्था प्रोत्साहन के तत्वावधान में आज शनिवार को दोपहर 3 बजे गांधी चौक प्रांगण में अचल झाकियों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था के तिलक पगारिया ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्था प्रोत्साहन द्वारा शारदेय नवरात्र पर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए परंपरागत चल झांकियों के स्थान पर अचल झांकियो का निरीक्षण पंडाल मेंं पहुंचकर किया गया। 21 व 22 अक्टूबर को समिति द्वारा अचल झांकियों का निरीक्षण किया गया था, जिसके परिणाम की घोषणा आज शनिवार को दोपहर 3 बजे से गांधी चौक प्रांगण में होना है, जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितिय पुरस्कार 5100, तृतीय पुरस्कार 2100 वितरण होना है, समस्त पंजीकृत झांकियों को सांतवना पुरस्कार वितरण होगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *