सारनी। अपने रिश्तेदार के घर में मेहमानी में आए युवक का शव नाले में मिला जिससे कि नगर में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि शोभापुर की भुजरिया नाले में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। जिसमें युवक की पहचान मयंक खुशीराम निवासी लालबर्रा बालाघाट के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक 2 दिन पहले ही अपने रिश्तेदार गणेश चौक निवासी राम के घर मेहमानी में आया था। गुरुवार की रात करीबन 10 से 11 के बीच 22 वर्षीय युवक अपने मोटरसाइकिल से घर जाते समय अनियंत्रित होकर भुजरिया नाले में गिर गया। नाले में पानी अधिक होने के कारण युवक डूब गया। जिसका शव शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे के बाद निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में पाथाखेड़ा पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *