• भाजपा और कांग्रेस के 19 जिला अध्यक्षों से लिया मतदान प्रक्रिया का फीडबैक

भोपाल। मध्मप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल से मोर्चा संभाला। उन्होंने अपने-अपने दफ्तर पहुंचकर मॉनिटरिंग की। इसके पहले दोनों ने ईश्वर की पूजा-अर्चना कर जीत के लिए प्रार्थना की। जहां शिवराज ने 28 सीटों पर जीत का दावा किया, वहीं कमलनाथ ने कहा कि वह कोई दावा नहीं करते हैं। इधर, प्रदेश भाजपा दफ्तर में बैठे सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा मतदान के दिन से ही जीत का भरोसा जताया। उन्होंने विक्ट्री साइन दिखाकर कहा कि हम सभी 28 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।

भाजपा और कांग्रेस के 19 जिला अध्यक्षों से 28 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का पल-पल का अपडेट दोनों नेता लेते रहे। शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कंट्रोल रूम में मॉनिटरिंग की। 28 विधानसभा सीटों में, हर पोलिंग बूथ पर तैनात एजेंटों से ले रहे फीडबैक लिया। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन पदाधिकारी भी मौजूद थे।

प्रदेश भाजपा दफ्तर में सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मतदान की मॉनिटरिंग की।

प्रदेश भाजपा दफ्तर में सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मतदान की मॉनिटरिंग की।

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पीसीसी में बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठकर मतदान का जायज़ा लेते नजर आए। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों से, प्रमुख कांग्रेस जनों और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर मतदान की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *