सारनी। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा सारनी थाना प्रभारी को ग्रह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया जानकारी देते हुए विहिप बजरंग दल के जिला मंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों भोपाल में हजारों की संख्या में एकत्रित होकर लोग फांस में हुये हमले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर मप्र के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मिडिया में बयान देते हुये कहा था जिसको प्रदर्शन करना है वह फ्रांस में जाकर प्रदर्शन करें। इस पर सोशल मिडिया में कट्टरपंथीयों द्वारा कहा गया कि उत्तर प्रदेश में जिस तरह हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी पर हमला कर उनकी हत्या कि गई थी उसी तरह का हमला प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा पर किया जायेगा। जिसको देखते हुए प्रोटेम स्पीकर की सुरक्षा की मांग विहिप बजरंग द्वारा उठाई गई। और कहा गया कि ऐसी धमकी देने वालों पर शीघ्र ही कठोर कार्यवाही करनी चाहिए ताकि कोई ऐसी ‘धमकी की पूर्नावत्ति न कर सके ज्ञापन सौंपते बजरंग दल के सुनील भारद्वाज, अशोक पचोरिया, अमित सोनी, मनीष , धर्मराज सिंह, संतोष शर्मा, कृष्णा पवार सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।