सारनी। शनिवार को एटक यूनियन का 101 वा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम सुबह 10 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े द्वारा यूनियन का ध्वजारोहण किया गया
उसके पश्चात शाम को 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिसमे सबसे पहले एटक के राष्ट्रीय नेता स्व.गुरुदासदास गुप्त को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तत्पश्चात कामरेड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी का शाल श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया इसके पश्चात कामरेड कृष्णा मोदी,जयराम सूर्यवंशी,रामा वाईकर,इन्देश सिंह ठाकुर,अशोक सिंह चौहान और राकेश वाईकर ने स्थापना दिवस पर भाषण दिया। वक्ताओं ने बताया कि एटक सबसे पुराना श्रमिक संगठन है जिसकी स्थापना 31 अक्टूबर 1920 को बॉम्बे में हुई थी जिसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष लाला लाजपतराय थे एटक ने श्रमिकों के हित मे राष्ट्रीय स्तर पर कई आंदोलन किये। अंग्रेजो के समय मे मजदूरों पे अत्यधिक शोषण किया जाता था जैसे कि कम मजदूरी में अधिक काम,एक दिन में 15-16 घंटे काम लेना,मजदूरों को मूलभूत सुख सुविधाओं से वंचित रखना  ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीतियों को खत्म करने मे एटक की प्रमुख भूमिका रही है कार्यक्रम का मंच संचालन हबीब अंसारी ने किया जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ कृष्णा मोदी,जयराम सूर्यवंशी, रामा वाईकर,क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े,क्षेत्रीय कल्याण समीति सदस्य राकेश वाईकर,सुखदेव सुर्यवंशी, सुरेश उबनारे, गोविंद पवार,फ़िरोज़ खान,राकेश चक्रवती, सेवाराम मालवी, सुखराम मोहने,रामनारायण यादव,शंकर ठाकुर,सरिता सोनी,अशोक सेनगुप्ता,प्रदीप रोजिन्दार,रवि मंडलेकर,आशा ऊषा कार्यकर्ता उर्मिला गव्हाडे,रिता बारंगे, लक्ष्मी सिंह ,सरोज मालवी,रिता गढेकर, वर्षा गुप्ता समेत सैकड़ो यूनियन कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *