रानीपुर। इंदिरा गांधी की 36वीं पुण्यतिथि पर  शनिवार को क्षेत्र के  स्थानीय विश्राम भवन में श्रद्धांजलि सभा हुई। उनके छाया चित्र माल्यार्पण करके सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने उन्हें आयरन लेडी बताया। कहा की उनके बुलंद हौसलों के आगे पूरी दुनिया ने ग़द्दार देशों ने  घुटने टेक दिए थे।इंदिरा जी की कार्यशैली पर काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मेहतो ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत के लिहाज से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के परिप्रेक्ष्य में भी बेहद अहम थीं। उनके बुलंद हौसले ही थे जिसकी बदौलत बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। भारत ने उनके ही राज में पहली बार अंतरिक्ष में अपना झंडा स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के रूप में फहराया था। पंजाब में फैले उग्रवाद को उखाड़ फेंकने के लिए कड़ा फैसला लेते हुए स्वर्ण मंदिर में उन्होंने सेना भेजी थी वह इंदिरा ही थीं, जिन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देश बनाने की ओर अग्रसर किया। राजनीतिक स्तर पर भले ही उनकी कई मुद्दों को लेकर आलोचना होती हो, लेकिन उनके प्रतिद्वंदी भी उनके कठोर निर्णय लेने की काबिलियत को आज भी मानते हैं। यही चीजें हैं जो उन्हें आयरन लेडी के तौर पर स्थापित करती हैं। इंदिरा के सिद्धांतों पर चलने को कहा गया इस मौके पर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो घोड़ाडोंगरी मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर वरिष्ठ कांग्रेसी रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव बबलू महाले विक्रांत महतो ललित शर्मा हरप्रीत सिंह खनूजा सुरेंद्र सिंह राजपूत कृष्णराव खातरकर संतोष उईके सुबोध साहू बुधराम शर्मा गोविंद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *