सारनी। देश में आपातकाल कोरोना वायरस के कारण आज घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। रोज कमाकर खाने वाले लोगों के लिए रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिवार का पालन पोषण करना दुभर हो गया है। ऐसी स्थिति में नगर के त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति सारनी के तत्वावधान में उन गरीब परिवारों के लिए सहायता के रूप में राशन पानी एवं दवाईयों की व्यवस्था करने का फैसला किया गया है। जिसमें असमर्थ गरीब परिवारों के लिए त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति सारनी के द्वारा ऐसी विषम परिस्थितियों में हर संभव प्रयास किया जायेगा। प्रशासन द्वारा 21 दिन का लॉक डाउन कोरोना महामारी से बचाव के लिए घरों से निकलना मना है जिससे इस खतरनाक कोरोना वायरस के महामारी से बचा जा सके। सरकार के इस कदम का त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति सारनी कदम से कदम मिलाकर साथ चलने को तत्पर है। समिति के अध्यक्ष आयुष्मान नारायण चौकीकर समिति के सचिव विट्ठल ढोके, दिनानाथ चौकीकर, सुनील सहारे, पवन गोलाईत, पंकज खेडकर, किशोर चौकीकर ने लोगों से इस संकट की घड़ी में सरकार का सहयोग करने की अपील की गई है।