सारनी। विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत संविदा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वार्षिक बोनस भुगतान दिपावली के पूर्व करने को लेकर ठेका मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश नामदेव ने सहायक अभियंता विद्युत वितरण केन्द्र सारनी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में कार्य कर रहे संविदा एवं आउटसोर्सेस कर्मचारियों को बोनस अधिनियम 1965 के तहत जिसकी अवधी 30 दिन अथवा इससेअधिक हो तो 8.33 प्रतिशत की दर से हो अधिकतम बोनस की राशि 7000 तक का भुगतान का प्रावधान है। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में कार्य करने वाले सभी संविदा एवं आउटसोर्सेस कर्मचारियों कोबोनस का भुगतान शासन के नियमानुसार दिपावली के पूर्व कराये जाने हेतु निर्देशित किया जाए।