सारनी। दशहरा त्यौहार से पहले डीएम एवं एसपी ने अधिकारियों के साथ सारनी,पाथाखेड़ा, बगडोना का फ़्लैग मार्च किया। शनिवार को डीएम राकेश सिंह,एसपी सीमाला प्रसाद ने एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, टीआई,नपा सीएमओ के साथ शाम 5 बजे के लगभग नगर के विभिन्न मार्गों का फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि दशहरे त्यौहार को देखते हुए शहर के विभिन्न मार्गों का वाहनों से फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि नवरात्र एवं दशहरे पर सदभाव एवं कानून व्यवस्था की जानकारी ली है। डीएम राकेश सिंह ने रावण दहन,कोविड 19 से बचाव एवं अन्य विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।