- नेपानगर उपचुनाव में भाजयुमो की युवा स्वाभिमान यात्रा में युवाओ में भरा जोश
घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश में हो रहे 28 विधानसभा के उपचुनाव का प्रसार प्रचार पूरे जोर शोर स से चालू है। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश पूरे मध्यप्रदेश के 28 जगह हो रहे उपचुनाव में मैदान में डट कर भाजपा प्रत्याशीयो को जिताने के लिए युवा स्वाभिमान यात्रा पूरे विधानसभा में निकाल कर युवाओ में जोश भरने का काम कर रही है । इसी कड़ी में मंगलवार को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने बुरहानपुर के नेपानगर में हो रहे उपचुनाव में सांसद नन्दकुमार चौहान के साथ मंच सांझा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हजारों युवाओ को सम्बोधित किया। ज्ञात हो की दीपक उइके अब भाजयुमो मध्यप्रदेश की तरफ से राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा में युवा स्वाभिमान यात्रा की जिम्मेदारी सम्हालने राजगढ़ जिले में डेरा डालेंगे जहाँ 29 अक्टूम्बर को युवा स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया है जहाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष युवा सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।