सारनी। मंगलवार दोपहर को घोड़ाडोंगरी के पिपरी गांव के मॉडल स्कूल कॉलेज के पास एक विशालकाय अजगर होने की सूचना वन विभाग को प्राप्त हुई।
जिस पर सारनी में वन्य प्राणी एवं पर्यावरण का संरक्षण का कार्य कर रहे पर्यावरणविद आदिल खान को वन विभाग ने सूचना दी जिसके बाद आदिल खान सारनी से तत्काल घोड़ाडोंगरी के पिपरी गांव पहुंचे, जहां पर वन विभाग की टीम भी पहले से मौजूद थी।आदिल खान ने ट्रेनी रेंजर विकास सेठ और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर अजगर का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया आदिल ने बताया कि लगभग 10 फीट लंबा अजगर घोड़ाडोंगरी के पिपरी गांव में निकला था, जिस वजह से गांव के लोग भयभीत हो गए थे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम के साथ अजगर का रेस्क्यू किया।आदिल ने बताया कि यह इंडियन रॉक पाइथन है जिसे अजगर भी कहा जाता है, अजगर मध्य प्रदेश में पाए जाने वाला सबसे बड़ा सांप है। अजगर वन्य प्राणी अधिनियम 1972 के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति में आता है, उसे मारना या घायल करना कानूनी रूप से अपराध है। अजगर ज़हरीला नहीं होता है, परंतु विशालकाय होने की वजह से लोग इसे देखकर भयभीत हो जाते हैं। अजगर देखने पर लोगों को घबराना नहीं चाहिए, संयम से काम लेते हुए स्थानीय वन विभाग को इसकी सूचना देनी चाहिए, जिस पर वन विभाग द्वारा इसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *