सारनी। मध्य प्रदेश में राजभवन द्वारा आईयूएमएस इंटीग्रेटेड यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट सिस्टम एकीकृत विश्वविद्यालय प्रबंध प्रणाली लागू किये जाने के विरुद्ध सोमवार को अभाविप ने जिला केंद्र पर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रदर्शन में जिला संयोजक निलेश गिरी गोस्वामी ने बताया की आईयूएमएस लागू होने का अर्थ है शिक्षा का व्यापारीकरण जो मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों के हित मे नहीं हैं। नगर मंत्री अंकित हरोड़े ने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों का नियंत्रण किसी एक विश्वविद्यालय के पास रहेगा तो एकाधिकार की समस्या रहेगी। नगर सह मंत्री आयुषी अतुलकर ने बताया कि आईयूएमएस राष्ट्रीय शिक्षा नीति की इस मूल भावना के विपरीत है। इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी विषयों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन दिया साथ ही अगर आईयूएमएस निरस्त नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी इस अवसर पर एबीवीपी के कार्यकर्ता पदाधिकारी अधिकारी उपस्थित थे।