बैतूल। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था प्रोत्साहन इस वर्ष मां भवानी दुर्गा की अचल झांकियों को पुरस्कृत करेगी। कोरोना महामारी के कारण चल समारोह पर आयोजन नही किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुये संस्था के तिलक पगारिया ने बताया कि सभी पंजीकृत मंडलो की मूर्ति, श्रृंगार एवं झांकियों का इसमे समावेश किया जाएगा। निर्णायकगण 21 और 22 अक्टूबर को पंडालों में पहुंचकर निरीक्षण करेंगें। प्रथम पुरस्कार 11000/- द्वितीय पुरुस्कार 5100/- और तृतीय पुरुस्कार 2100 /- रखा गया है। पंजीकृत सभी समितियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। मंडल एवं समिति गूगल फार्म एवं वाट्सएप नम्बर 9425007810, 9425003619, 8553154321 पर अपना पंजीयन करवा सकती है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *