• हर वर्ष की तरह इमली मोहल्ला, दुर्गा चौक, बजरंग कालोनी, एकता चौक में माता जी की प्रतिमा की हुई स्थापना

घोड़ाडोंगरी। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में शनिवार को कई बंदिशों के बीच नवरात्र की शुरुवात हुई। घोड़ाडोंगरी नगर एवं आसपास ग्रामीण अंचल में हर वर्ष माता रानी के दरबार अनेको स्थानो में सजते है और पूरे नवरात्र में धार्मिक आयोजन होते है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण कई बंदिश है जिसके कारण धार्मिक आयोजन नही होने से भक्तों में थोड़ा उत्साह कम नजर आ रहा है । लेकिन घोड़ाडोंगरी नगर में हर वर्ष की तरह इमली मोहल्ला,दुर्गा चौक, बजरंग कॉलोनी, एकता चौक ,में शनिवार को शुभ मुहर्त में मातारानी की स्थापना की गई
इमली मोहल्ला के आशीष यादव,विप्पी मालवीय, हेमन्त साहू ने बताया कि मातारानी की आराधना के नवरात्र में मण्डल में भक्त गण श्रद्धा के साथ व्रत और अनुष्ठान करते है । दुर्गा चौक के विकास अग्रवाल, मनीष तंवर प्रवीण शर्मा ने बताया कि नवरात्र में इस वर्ष धार्मिक आयोजन तो प्रतिबंधित है लेकिन हमारी आस्था में कोई कमी नही आई है हम माता रानी से विनती करेंगे कि एक महामारी से जल्द मुक्ति पुरे विश्व को मिले।
एकता चौक और बजरंग कालोनी के समीर पाठक,रामदास उबनारे, राजा अग्रवाल, राहुल देशमुख, दीपक धोटे, नरेंद्र चौकसे ने बताया कि इस वर्ष मातारानी की प्रतिमा छोटी एवम सादगी के साथ स्थापित की गई है ।
इस वर्ष सोसल डिस्टेसिंग को लेकर भी विशेष प्रयास किये गए है साथ ही प्रसाद विरतण के लिए भी योजना बना कर वितरण किया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *