सारनी। सारनी के रामख्यानी स्टेडियम मे एकदिवसीय मैच इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी बनाम लाइटिंग थंडर सारणी के बीच 35-35  ओवर्  मैच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर आईएफसीए 35 ओवरों में 9 विकेट खोकर 225 रन का टारगेट दिया जिसमे  हेमंत ब्लैकी ने 18 बॉल मैं 27 रन एवं हर्ष पाल 53 बॉल खेल के 50 रन बनाएं, आलोक गोस्वामी 62 खेल के 79 रन बनाए। लाइटिंग थंडर के गेदंबाज रंजन भगत ने 8 ओवर में 34 रन देकर तीन विकेट झटके, गोपाल सरकार ने 7 ओवर में 41 रन 3 विकेट लिए। टारगेट का पीछा करने उतरी लाइट थंडर ने 26 ओवरों में 10 विकेट खोकर 207 रन ही बना पाई। संदीप शर्मा 34 बॉल खेल के 52 रन एवं हर्षित रघुवंशी ने 27 बॉल खेल के 35 रन बनाएं। हिमांशु रावत ने 5 ओवरों में 37 रन देकर तीन विकेट वही संदीप मालवीय ने 6 ओवर में 3 विकेट और आलोक गोस्वामी ने 1 ओवर में 2 विकेट झटक के लाइट थंडर को पवेलियन भेज दिया। इस अक्सर पर जन आदर्श स्पोर्ट्स क्लब संरक्षक रंजीत सिंह, भीम बहादुर थापा, प्रदीप पंडाग्रे, किशोर रावत, विनोद, कोच मुकेश भालेकर उपस्थित रहे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *