सांसद ,विधायक, पूर्व सांसद रहेगें उपस्थित
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला की सर्वमंगल पदयात्रा का शुभारंभ आज 15 अक्टुबर को आठनेर के अंबा माई मंदिर से सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद भाजपा प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे की उपस्थित में होगा। सर्व मंगल पदयात्रा धारूल स्थित प्रसिद्व अंबा माई में जाकर समाप्त होगी। अंबा माई भक्त मंडली बैतूल के तत्वावधान में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने गत वर्ष से जिले में सुख ,षांति, समृद्वि के लिए अंबा माई धारूल तक सर्व मंगल पद यात्रा का शुभारंभ किया था। इस वर्ष भी यह पद यात्रा 15 अक्टुबर गुरूवार को दोपहर 12 बजे अंबा माई मंदिर आठनेर से प्रारंभ होगी। शुभारंभ अवसर पर सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेष कोषाध्यक्ष ,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे उपस्थित रहेगें। यात्रा का प्रथम दिन ग्राम हिडली में रात्री विश्राम रहेगा। 16 अक्टुबर को हिडली से सुबह 8 बजे पदयात्रा का पुनः प्रारंभ होगा जो रात्री को धारूल पहुंचेगी। 17 अक्टुबर को यात्रा का समापन एवं अंबा माई की महाआरती के साथ पदयात्रा का समापन होगा।