सारनी। नगर पालिका के वार्ड 23 संजय गांधी वार्ड में नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने पेविंग ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नपाध्यक्ष आशा भारती एवं नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने वार्ड पार्षद प्रवीण सूर्यवंशी की उपस्थिति में वार्ड 23 में क्लब कॉलोनी में 3 लाख 27 हजार 887 रुपये की लागत के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। तत्पश्चात नपाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा की निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। गुणवत्ता में कमी से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा साथ ही शिकायत मिलने पर तत्काल कार्य बंद कराकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिसमें नपाध्यक्ष आशा भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, वार्ड पार्षद प्रवीण सूर्यवंशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र भारती, पार्षद संदीप झपाटे, समयपाल कमल बिहारे, नामदेव गुजरे, आकाश बिहारे सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *