बैतूल। रेल संघर्ष समिति के बैनर तले आशीष राठौर के नेतृत्व में बैतूल हरदा के सांसद दुर्गादास उइके को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से  बताया कि बरबतपुर रेलवे स्टेशन पर अंडमान एक्सप्रेस की मांग पिछले 22 वर्षों से की जा रही है जो आज तक पूर्ण नहीं हो पाई जिससे शाहपुर की जनता में आक्रोश का माहौल है हर बार बरबटपुर की मांग को नजरअंदाज कर जिले में अन्य स्टेशनों पर गाड़ियों का स्टॉपेज दे दिया जाता है परंतु बरबटपुर को हर बार अनदेखा किया जा रहा है। शाहपुर क्षेत्र आदिवासी होने के साथ चोपना से जुड़ा हुआ है जिसमें हजारों की संख्या में लोगों का महानगरों की ओर आना जाना रहता है बरबतपुर में ट्रेन स्टॉपेज नहीं होने से समय एवं धन दोनों की हानि जनता को हो रही है अगर अंडमान एक्सप्रेस का स्टॉप बरबतपुर में होता है तो शाहपुर सीधे महानगरों से जुड़ जाएगा। यह ट्रेन शाहपुर वालों के लिए लाइफ लाइन साबित होगी क्योंकि यह एक  तिरुपति बालाजी तो दूसरा और माता वैष्णो देवी धाम तक की यात्रा कराती है। ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष  मनीष कुमारे, उमेश अविनाश पाटील, शत्रुजीत शुक्ला, अभिषेक गोलू राठौर  आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *