रानीपुर। थाना रानीपुर में नगर एवं ग्राम रक्षा के सदस्यों को आगामी नवदुर्गा एवं दशहरा पर्व को लेकर थाना परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आसपास ग्रामों के सदस्य उपस्थित हुए जिन्हें एसडीओपी अबे राम चौधरी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी रमेश पिपलोददिया द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग मास्की की अनिवार्यता के संबंध में अवगत कराते हुए नगर एवं गांव में होने वाली अवैध गतिविधियों पर रोक लगाए जाने की अपेक्षा की गई एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद द्वारा जिले में चलाएं जा रहे आसपास अभियान के तहत नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को समझाया गया जिससे आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जा सके नगर रक्षा समिति सदस्य एवं पुलिस के मध्य सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु व्हाट्सएप ग्रुप भी तैयार किया गया शासन के द्वारा विभिन्न रूप से सहायता पहुंचाने हेतु एंबुलेंस फायर ब्रिगेड डायल 100 महिला हेल्पलाइन चाइल्ड हेल्पलाइन के द्वारा सहायता पहुंचाए जाने हेतु थाना प्रभारी द्वारा नगर रक्षा समिति के माध्यम से आम जनता को जागरूक कराए जाने की संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इस मौके पर थाना प्रभारी रमेश पिपलोद दिया एएसआई अवधेश तिवारी बीएल बोरासी प्रधान आरक्षक रवि पटेल इंदल पवार कोमल प्रसाद खॆडले आरक्षक संदीप इवने नरेंद्र राजपूत अजीत मावेस संदीप यादव सीताराम उई के विनीत चौधरी ललिता इवने शकुन वा डीबा होमगार्ड सैनिक दीपक एवं समस्त स्टाफ मौजूद था