सारनी। एसडीओपी सारणी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन दिया । पूर्व छात्र नेता अंजनीसिंह ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय को शिक्षासत्र 2019/2020 छिंदवाड़ाविश्वविद्यालय में शामिल किया गया है इससे पूर्वबरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अधीन था, बैतूल जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्व की भांति यथावत रखते हुए बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में सम्मिलित किया जाए और जे एच कॉलेज को ऐसी सुविधा दी जाए जिससे छात्रों के अधिकतम शैक्षणिक कार्य बैतूल में ही संपन्न हो सके। इसी बीच में पूर्व छात्र नेता सुभाष चौकीकर, सन्नी भारद्वाज एवं प्रमुख रूप से सक्रिय छात्र नेता सुभम कॉमडी, राहुल गुप्ता, अभिषेक पवार,रुपेश साकरें, धनराज बिहारी, प्रवीण दावनडे ,मुकेश गुप्ता ,विजय बचले ,राहुल मालवी,आनंद,वीरू विश्वकर्मा एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।