बैतूल। आमला विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं संजीवनी हॉस्पिटल के संचालक डॉ योगेश पंडाग्रे आज पूरी तरह स्वस्थ होकर हॉस्पिटल में अपने कार्य पर लौटे इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश वामनकर एवं डॉ उदय कुमार चकोटिया सहित समस्त स्टाफ ने गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण गत 20 सितंबर को डॉक्टर पंडाग्रे ने कोविड-19 का टेस्ट कराया था तथा टेस्ट के पॉजिटिव आने के बाद वे आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। इस अवसर पर डॉ पंडाग्रे ने कहा कि सभी की शुभकामनाओं एवं दुआओं से वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा कल से संजीवनी हॉस्पिटल और विधायक कार्यालय में मरीजों एवं आम जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे।