सारनी। नवरात्र पर्व को देखते हुए सारनी थाने में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक में घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य निरीक्षक केके भावसार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा एवं सारणी थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने शांति समिति की बैठक में आए राजनीतिक दलों को एवं दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों को शासन के नियमों का जानकारी प्रदान की। उन्होंने निर्देश दिया की दुर्गा उत्सव समिति के लोग मास्क एवं सेनेटाइजर रखना अति आवश्यक है। आयोजन के भजन कीर्तन किया जा सकता है पंडाल में 100 लोगों से ज्यादा नहीं हो सकते। दुर्गा उत्सव समिति द्वारा कोई भी आयोजन करने पर प्रशासन से अनुमति लेना पड़ेगा। भंडारे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा। प्रतिमा के विसर्जन में समिति के 10 सदस्य ही उपस्थित रहेंगे रावण दहन एवं रावण की झांकी बनाने के लिए शासन की तरफ से अभी कोई अनुमति नहीं मिली है जैसे ही कोई अनुमति मिलेगी उसकी जानकारी दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के दी जाएगी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा नई गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद है। शांति समिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री रंजीत सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,कमलेश सिह, आप पार्टी के अजय सोनी, मुकेश यादव,रेवा मगरदे,राफे बक्स,अय्युब मसुंरी,सपन कामला,जितेन्द्र देशमुख,दीपक चौरे, सिराज खान,सुखदेव सिह,संजीव नागले, सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित उपस्थित थे ।