बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया द्वारा 28 मार्च 2020 को विकासखण्ड आठनेर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीराम अमरूते,  लेखापाल श्री बी.आर. लोखण्डे, आर.बी.एस.के. चिकित्सक डॉ. सुशील सोनी, डॉ. शरद जीतपुरे, डॉ. प्रीति नरवरे एवं संविदा एएनएम श्रीमती लक्ष्मी साहू अनुपस्थित पाये गये, जिनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋषि माहोर को दिये गये। साथ ही खण्ड विस्तार प्रशिक्षक श्री आर.सी. आमरे के अनुपस्थित पाये जाने पर उनके विरूद्ध 20 वर्ष सेवा या 50 वर्ष की उम्र पर सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव तैयार कर भेजे जाने हेतु निर्देशित किया गया।
डॉ. चौरसिया द्वारा विकासखण्ड मुलताई एवं प्रभात पट्टन का भी निरीक्षण किया गया। डॉ. चौरसिया द्वारा शासन के दिशानिर्देशानुसार ओपीडी व्यवस्था, मरीजों का चिन्हांकन, दवाईयों की उपलब्धता एवं सामाजिक अलगाव कायम रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य मौजूद रहे। विकासखण्ड मुलताई एवं प्रभात पट्टन में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयप्रताप सिंह तोमर एवं डॉ. जितेन्द्र अत्रे उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *