सारनी। हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलार) समाज परिवार के द्वारा भवन आम जनमानस के उपयोग हेतु देने निर्णय लिया गया। जिसके बाद हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलार) समाज परिवार के द्वारा नपा सीएमओ को पत्र लिखा गया। जानकारी देते हुए हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलार) समाज के विजय मालवीय, रमेश मालवीय, रघुनाथ मालवीय, महेंद्र चौकसे, भूपेंद्र मालवीय सहित अन्य सदस्यो ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस कोविड-19 को महामारी घोषित किया गया है। वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण प्रभाव देश, प्रदेश में व्यापक रूप से फैला हुआ है। जिसको लेकर हमारे माध्यम से आम जनमानस को महामारी से बचाव हेतु हैहय क्षत्रिय कलचुरी (कलार) समाज ने उपयोग हेतु निर्मित भवन बिजली, पानी सहित सर्व सुविधा युक्त आम जनमानस के उपयोग हेतु कलार समाज द्वारा निर्णय लिया गया है कि अस्थायी रूप से उपयोग हेतु नगर पालिका कार्यालय को आवश्यकता अनुरूप उपयोग करने हेतु दिया जायेगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *