• पिछड़ा वर्ग के लिए ऐतिहासिक निर्णय: – प्रकाश शिवहरे

सारनी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे ने प्रेस  विज्ञप्ति जारी कर कहा की कल भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चोहान जी की अध्यक्षता में हूई केबिनेट बैठक में कई ऐतिहासिक निर्णय किए गए जिसमें मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को संविधानिक मंजूरी  दी गई, पिछड़ा वर्ग आयोग में एक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और तीन सदस्य होंगे।आयोग के पास अधिकारियों को बुलाने का अधिकार रहेगा स्वतंत्र संस्थान के रूप में आयोग को काम करने की स्वतंत्रा रहेगी।
प्रकाश शिवहरे ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया की नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में पूर्व में ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला, विधेयक लोकसभा राज्य सभा से  पारित हुआ था जिसमे आयोग को संविधान के अधीन सामाजिक और शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़े वर्गों के लिए उपबंधित सुरक्षा उपाय से संबंधी मामलों की जांच और निगरानी करने का अधिकार है जिस पर अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने भी पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को मध्यप्रदेश में मंजूरी दे दी है जिससे समाज के वंचित पिछड़े वर्ग की चिंता उत्थान की जा सकेगी। पिछड़ा वर्ग आयोग के मध्य प्रदेश में गठन होने से पिछड़ा वर्ग के लोगों में हर्ष का माहौल है पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के इस निर्णय का स्वागत किया और प्रदेश के मुखिया और सरकार का आभार व्यक्त किया । जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंजाब राव बारस्कर, रविंद्र पांसे, सारणी ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री रमेश हारोडे, अशोक बारंगे, रमेश खवसे, मनीष धोटे, विजय सोनी, जीवन साहू, रमेश पवार, रेवाशंकर मगरदे, जगदीश पंवार, मनोज ठाकुर, महेंद्र पवार, नरेंद्र उघडे, कृष्णा साकरें सहित ओबीसी वर्ग से आने वाले नेताओं ने यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बाब्ला शुक्ला, बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उइके, आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *