बैतूल। आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे अब स्वस्थ हैं । हालांकि अभी भी 7 अक्टूबर तक उन्हें क्वारंटाइन रहना होगा। वह 20 सितंबर को कराए गए टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से होम आइसोलेशन में ही उनका उपचार चल रहा था। विधायक डॉक्टर पंडाग्रे ने उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ-शुभचिंतन करने वाले समस्त नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सब की दुआओं से अब मैं स्वस्थ हूँ। फिलहाल नियमों का पालन करते हुए 7 अक्टूबर तक क्वारन्टीन रहूंगा। इसके बाद लोगों की सेवा के लिए सार्वजनिक जीवन में सबके लिए उपलब्ध रहूंगा। उन्होंने जिले की जनता एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए।