
बैतूल. 25 सितंबर इतिहास के पन्नों में काफी अहमियत रखता है. आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है. वर्ष 1916 में आज ही के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के विचारक और जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म मथुरा में हुआ था. उन्होंने देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी और कहा कि दुनिया को पूंजीवाद या साम्यवाद नहीं, बल्कि मानववाद की जरूरत है. दीनदयाल उपाध्याय का ये भी कहना था कि हिंदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है. वो राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे. उन्होंने RSS द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक पत्रिका पान्चजन्य की नींव रखी थी.
आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर बूथ क्रमांक 84 पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर माला अर्पण कर दीनदयाल जी विचारे को सांझा किया इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मनीष मिसर दीपक माथनकर प्रमोद राठौर महेश राठौर जी आनन्द राठौर मनोज राठौर ,नरेश जावलकर हरिओम राठौर,कमलेश राठौर, दीयक राठौर गोकुल आदि मौजूद रहे ,