बैतूल। अस्थाई नजूल पटटा धारको को स्थाई पटटा देने के प्रदेष सरकार के निर्णय का भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने स्वागत करते हुए प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान का आभार व्यक्त किया । प्रकेाष्ठ ने इस हेतू विषेष रूप से प्रयासरत रहे पूर्व सांसद एवं भाजपा के प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भी आभार माना है। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज भार्गव ने बताया कि 23 सितंबर को केबीनेट की वर्चुअल बैठक में इस सबंध में निर्णय लिया है। उन्होने बताया कि जिले के अस्थाई पटटा धारको ने इस सबंध में तात्कानील विधायक हेमंत खंडेलवाल के संज्ञान में ये मामला लाया था। जिसके बाद श्री खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री से मिलकर निराकरण का अग्रह किया था। परंतू 2018 में भाजपा की सरकार नही बनने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। 2020 में प्रदेष में पुनः भाजपा की सरकार बनने के बाद नजूल पटटो के सबंध में प्रदेष की केबीनेट ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिससे अस्थई पटटा धारको को अब स्थाई पटटा मिल सकेगा। और वे भी भूमि पर बैंक से लोन ले सकेगें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *